
कांगड़ा से अशोक रैना की रिपोर्ट
Himachal Shocking Video: दरअसल पंजाब से आए युवा पर्यटकों का एक समूह मैक्लोडगंज के पास बागशू फॉल नदी के पानी में नहा रहा था। तभी ऊपरी इलाकों में बारिश के बाद पानी अचानक बढ़ गया। चारों पर्यटक नदी में आई बाढ़ में फंस गए। पर्यटकों में से कुछ तो बाढ़ वाली नदी को पार करने में कामयाब रहे लेकिन एक अन्य युवक देखते देखते नदी की धारा में बह गया।
चारों पर्यटक नदी में आई बाढ़ में फंस गए
नदी में बह गए युवक की पहचान पवन कुमार (32) के तौर पर हुई है। ये युवक पंजाब के जालंधर का रहने वाला था। बह रहे युवक ने नदी पार करने की कोशिश की और किनारे के कुछ लोगों ने उसकी मदद करने की भी कोशिश की लेकिन वह पानी में बह गया और उसकी मौत हगो गई। पानी कम होने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर युवक का शव बरामद किया है।
करीब 100 मीटर दूर युवक का शव बरामद
पीड़ित के एक दोस्त ने पुलिस को सूचना दी थी। हिमाचल प्रदेश में विभिन्न नदियों में अचानक बाढ़ आ गई है लेकिन अधिकारियों की चेतावनी के बावजूद पर्यटक और विशेष रूप से युवा लोग चेतावनी को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसके परिणामस्वरूप ऐसी त्रासदियाँ होती हैं। अफसरों का कहना है सावधानी बरतें।