+

एक गुफा जहां लोग जाते तो हैं मगर लौटते नहीं!

featuredImage

साइंस कितनी भी क्रांति क्यों न कर ले, लेकिन आज भी कुछ ऐसे राज़, कुछ ऐसी जगह हैं जिनका खुलासा ना इंसान कर पाया है ना विज्ञान। धरती पर ही कुछ ऐसी जगहें हैं जहां जाकर आज तक कोई लौट नहीं सका, लोग कहां गुम हुए कोई नहीं जान सका, इसलिए आज तक वहां जाने की हिम्मत किसी ने नहीं की, क्योंकि वहां जाने का सिर्फ एक ही मतलब है, खुद से खुद को मारना।

ये जगह दुनिया की वो सबसे रहस्यमयी गुफा जिसका राज़ अनसुलझा तो है ही, अनजान भी है, पाताल के अंदर इस सबसे रहस्यमयी गुफा को मानव सभ्यता की सबसे पुरानी गुफा भी माना जाता है, पाताल के अंदर मैक्सिको (Maxico) के यूकातान पेनिनसुला में बनी इस गुफा का ज़िक्र मायन सभ्यता के ग्रंथों में भी मिलता है।

ये बाहर से जितनी खौफनाक है, अंदर से ये उतनी ही हैरान करने वाली है, इस गुफा की कहानी सदियों से सुनी और सुनाई जाती रही है, लेकिन आज तक इसका राज़ कोई जान नहीं पाया है, गुफा के अंदर कई और गुफा हैं जिनकी गहराई कितनी है ये किसी को नहीं पता, और तो और इस गुफा के बारे में जो कहानियां मशहूर हैं, वो बहुत दिल दहला देने वालीं हैं।

ऐसी मान्यता है कि इन गुफाओं की गहराई में जो भी जाता है, वो कभी लौटकर नहीं आता और इसी में भटक भटककर अपना दम तोड़ देता है, कई बार लोगों ने इन गुफा में जाने की कोशिश की लेकिन या तो वो कभी लौटकर नहीं आए, या वो इसकी गहराई से घबराकर पहले ही लौट गए। कुछ गोताखोरों ने पानी में डूबी दुनिया की सबसे बड़ी गुफा को खोजने की कोशिश भी की थी, मगर वो सिर्फ कुछ दूर तक ही जा पाए।

उन गोताखोरों के मुताबिक ऊपरी तौर पर मेक्सिको के युकातान पेनिनसुला के नीचे मिली ये गुफा पानी में डूबी दो गुफाओं को जोड़ती है, और ये राज़ उन्होंने 14 साल की मेहनत और सैकड़ों घंटे की गोताखोरी करने के बाद पता किया है, जबकि ऐसे ना जाने कितने रहस्य हैं जो इस गुफा में कैद हैं, वैज्ञानिकों का मानना है कि 10,000 से 12,000 साल पहले इन गुफाओं का इस्तेमाल मायन सभ्यता के लोग किया करता था।

मायन सभ्यता के ग्रंथों में इस गुफा को सिनोट (Sinot Cave) नाम से पुकारा गया है, जो मायन सभ्यता के डी ज़िनोट शब्द का स्पेनिश रूप है, दस किलोमीटर लंबी इस गुफा में मायन सभ्यता की कई निशानियां मिलती हैं। ऐसा माना जाता है कि ताजा पानी से भरी ये गुफाएं कुल 1,400 वर्ग किलोमीटर में फैली हैं, गुफा के अंदर की बनावट प्राचीन स्पेनिश कलाकृति का नमूना है, मायन सभ्यता के ग्रंथों में भी इसी तरह की मिलती जुलती कलाकृतियों की तस्वीरें मिलती हैं।

पानी के अंदर ये पांचवी और दुनिया की सबसे पुरानी गुफाओ में से एक है ये गुफा, गुफा के अंदर का नज़ारा हैरान करने वाला है, गुफा का निचला हिस्सा आम गुफा की तरह ही बना है, लेकिन ऊपरी हिस्सा खुला है जिससे हवा इस गुफा तक आसानी से पहुंचती है, गुफा का ऊपरी हिस्सा जितना खूबसूरत है, पानी के नीचे की इसकी दुनिया उससे भी कहीं ज़्यादा दिलकश है।

कहते हैं जैसे जैसे इस गुफा के पानी की गहराईयों को खोजा जाएगा वैसे वैसे इसके कई और रहस्य खुलेंगे, मगर यहां लगाए हर गोते में गोताखोरों के सामने सुरक्षित वापस लौटने की चुनौती होती है, क्योंकि पानी से भरी गुफाओं में रास्ता भटकने या ऑक्सीजन खत्म होने पर अक्सर गोताखोर मारे जाते हैं। वैसे आकार के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी गुफा अमेरिका में हैं, मैमथ केव कही जाने वाली ये गुफा 650 किलोमीटर लंबी है।

शेयर करें
Whatsapp share
facebook twitter