
सुनने में ये रिवाज बेहद अजीब है, इस जनजाति में जब भी किसी आदमी की मौत होती है तो उसकी पत्नी की हाथों की उंगलियां काट दी जाती हैं। इंडोनेशिया की दानी जनजाति में विधवा महिलाओं की उंगलियां कटी हुई मिलेंगी। ऐसा ज्यादातर बुजुर्ग महिलाओं के साथ ही देखने को मिलेगा क्योंकि जंगल और प्रकृति के नजदीक रहने की वजह से दानी जनजाति के लोग लंबी उम्र जीते हैं। ज्यादातर लोग अपने बुढ़ापे के पढ़ाव को छू ही लेते हैं।
कई बार तो ऐसी नौबत एक बार ही आती है लेकिन कई बार दो से तीन उंगलियों को कुल्हाड़ी से काटना पड़ता है। ये केवल पति की मौत पर ही नहीं बलकि परिवार में किसी नजदीकी की मौत के बाद भी किया जाता है। यही वजह है कि दानी महिलाओं की एक से ज्यादा उंगलियां भी कटी हुई देखने को मिलती हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है कि इन जनजाति का मानना है ऐसा करने से मरने वाले की आत्मा को शांति मिलती है। अगर महिला की उंगली ना काटी जाए तो मरने वाले की आत्मा भटकती रहती है।
साथ ही यह शोक व्यक्त करने का भी प्रतीक है। इस प्रथा को इकिपलिन नाम से जाना जाता है। महिलाओं की उंगली काटने के इस रिवाज पर कुछ साल पहले इंडोनेशियाई सरकार ने रोक लगा दी थी। हालांकि आज भी ये प्रथा जारी है, सरकार के डर से इसे चोरी छिपे किया जाता है। रिवाज के नाम पर आज भी इस जनजाति की महिलाओं के हाथों की उंगलियों को काटा जा रहा है। एक अंदाजे के मुताबिक इस जनजाति में करीब 2.50 लाख लोग हैं। इनमें से ज्यादातर लोग इंडोनेशिया के पापुआ न्यू गिनी के ऊंचे इलाकों में रहते हैं।
भारत का वो हिस्सा जहां देश के PM भी नहीं रख सकते कदम 200 साल बाद भी हम वही जानते हैं जो 200 साल पहले जानते थेअमेरिका के मानव विज्ञानी रिचर्ड आर्कबोल्ड ने 1938 में इस इलाके में रहने वाली जनजाति की खोज की थी। इस बात के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं कि इस अजीबो-गरीब रिवाज की शुरुआत कब और कैसे हुई। ये भी नहीं पता कि इसमें महिलाओं के हाथ की उंगलियां ही क्यों काटी जाती हैं, पुरुषों की क्यों नहीं। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि कई बार कुल्हाड़ी के बिना भी उंगलियां काटी जाती है। ऐसे में पहले उंगलियों को चबाया जाता है, फिर उसे रस्सी के जरिए काट दिया जाता है।
जंगल और दूरदराज इलाकों में रहने की वजह से इस रिवाज पर सरकार रोक नहीं लगा पा रही है। अभी तक इसको लेकर कोई कानून भी नहीं बनाया गया है। जनजाति के पिछड़ेपन के चलते वो इस रिवाज को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। सरकार ने लोगों के बीच जनजागरण फैलाने के लिए अभियान भी चलाया लेकिन उसका फायदा भी नहीं मिला। फिलहाल तो ये रिवाज बेरोकटोक जारी है।
बेंगलुरु में हुई एक CHAIN SNATCHER की अजीब मौत खुद को पुलिस से बचाने के लिए खाया CYANIDE CAPSULE छत्तीसगढ़ पुलिस की नौ महीने से गायब महिला कांस्टेबल वृंदावन में मंदिर के बाहर फूल बेचती मिली, बोली अब कहीं नहीं जानास्मॉर्ट वॉच ने सिंगापुर में बचाई एक आदमी की जान,इमरजेंसी में देवदूत बनी स्मॉर्ट वॉच