

हाल में परोल पर आया डेरा प्रमुख ना सिर्फ गाने लांच कर रहा है बल्कि प्रवचन भी कर रहा है।

परोल पर बाहर आने के बाद राम रहीम का ये पहला वीडियो नहीं है। इससे पहले गणतंत्र दिवस पर राम रहीम का वीडियो सामने आया था।
डेरा प्रमुख राम रहीम 40 दिनों की पैरोल पर है ओर 21 जनवरी से बागपत के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा के आश्रम में अपने परिवार के साथ है।

आश्रम से सत्संग और उसके दूसरे वीडियो लगातार आ रहे हैं।

एक वीडियो में वो तलवार से केक काटता हुआ नजर आया था। इन वीडिय़ोज के आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं।

2017 से राम रहीम 20 साल की सजा काट रहा है और वो हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।
