
दुनिया की ये अजीबोगरीब टाइप की घड़ी स्विटजरलैंड के सोलोथर्न शहर में टाउन स्क्वेयर पर लगाई गई है। इस घड़ी में सिर्फ 11 अंक हैं। उसमें नंबर 12 नहीं दिया गया है। स्विटजरलैंड में कई और घड़ियां हैं, जिनमें 12 नहीं बजते हैं। इस शहर की खास बात ये है कि यहां पर लोगों को 11 नंबर बेहद पसंद है। यहां पर सभी चीजों की डिजाइन 11 नंबर के आस-पास ही घूमती है। सोलोथर्न शहर में चर्च और चैपल भी 11-11 ही हैं। इसके साथ ही टावर, संग्रहालय और झरने भी 11 नंबर के हैं।

सोलोथर्न शहर में मुख्य चर्च में 11 नंबर का महत्व साफ नजर आता है। इस चर्च खासियत ये है कि इसका निर्माण भी 11 साल में पूरा हुआ था। यहां पर तीन सीढ़ियों का सेट है और सभी में 11 पक्तियां बनाई गई हैं। इसके साथ ही यहां पर 11 घंटियां और 11 दरवाजे भी हैं। यहां पर लोगों के लिए 11वां नबर का इतना महत्व है कि अपना 11 वां जन्मदिन बेहद शानदार तरीके से मनाते हैं। इस मौके लोग 11वें नंबर से जुड़े तोहफे ही देते हैं। यहां के लोग 11 नंबर को शुभ मानते हैं।

सालों के क्यों चली आ रही है ऐसी मान्यता
यहां पर लोग एक प्राचीन मान्यता की वजह से 11 नंबर को महत्व देते हैं। ये मान्यता सालों से चली आ रही है। यहां के लोग मेहनत करने के बाद भी परेशान रहते थे। फिर यहां पर पहाड़ियों से एल्फ आकर इनके हौसले को बढ़ाने लगे जिसके बाद लोग खुश रहने लगे। जर्मनी की पौराणिक कहानियों में एल्फ का जिक्र है। जर्मनी की भाषा में एल्फ का मतलब 11 होता है। यहां के लोगों का मानना है कि एल्फ के पास अद्भुत शक्तियां हैं। इसलिए यहां के लोग 11 नंबर को शुभ मानते हैं।