+

बिहार में चली गोलियां ! आरा में पंचायत चुनाव के बाद एक पक्ष ने दूसरे पर कर डाली फायरिंग,

featuredImage

सोनू कुमार सिंह के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Bihar Arrah Firing : बिहार के आरा में पंचायत चुनाव के बाद बवाल हुआ। आरा के जमीरा गांव में दो गुटों में झड़प हो गई। यहां जमकर फायरिंग भी हुई। इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, इनमें महिला भी शामिल है। मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई वह मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पूरा मामला जानिए

घटना में घायल हुए युवक ने बताया कि 2 लोग बाइक से गांव से आ रहे थे तभी इसी बीच रास्ते में विपक्ष के मुखिया प्रत्याशी और उनके समर्थकों द्वारा लोगों को घेरकर मारपीट की गई। इसके बाद फायरिंग भी हुई। जख्मी महिला की मानें तो वह घर में थी, तभी शोरशराबे की आवाज सुन वह बाहर निकली, इसी बीच उसे भी गोली लग गई, जिसमें वह जख्मी हो गई। घटना के बाद सदर अस्पताल में घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर राजीव सिंह ने बताया कि

उनके पास 6 लोगों को इलाज के लिए लाया गया है, जिनको गोली के छर्रे लगे हैं। घटना के संबंध में एसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि चुनावी रंजिश में दो मुखिया प्रत्याशियों के बीच हिंसक झड़प हुई है, जिसमें करीब 6-7 लोग घायल हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जो लोग घायल हुए हैं उनकी पहचान अमरजीत कुमार, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार यादव, अवधेश राय, मुकेश राय, सुशील राय, संजीत कुमार, कुसुम देवी के तौर पर हुई।

2 दिन पहले हुआ था चुनाव

जमीरा पंचायत में 2 दिन पहले पंचायत चुनाव हुआ था, जिसमें मुखिया प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उमेश कुमार और गुप्तेश्वर प्रसाद थे। इन दोनों के समर्थकों के बीच चुनाव के दिन से ही वोट को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार शाम को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले वाद-विवाद हुआ। इसके बाद बात मारपीट तक जा पहुंची। बाद में एक पक्ष की ओर से हथियार से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई।

Also Read: UP : देवरिया में जमीन के झगड़े में चली अंधाधुंध गोलियां, दो सगे भाइयों की मौत

Also Read: 1 करोड़ दो वरना 100 गोलियां मारूंगा! दिल्ली के बिज़नेसमैन को ऑनलाइन धमकी

शेयर करें
Whatsapp share
facebook twitter