
प्रमोद माधव के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Vellore Murder: तमिलनाडु के वेल्लोर में एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। एक शख्स ने बेरहमी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। सीसीटीवी में साफ साफ दिख रहा है कि कैसे एक शख्स अपनी बीवी के चाकू मारे जा रहा है। आसपास लोग भी मौजूद है, लेकिन किसी ने कोई मदद नहीं की।
कैसे हुआ ये वाक्या?
ये मामला पेरियावरिगम इलाके का है। यहां पुनीता नामक महिला जूते की कंपनी में काम करती थी। सोमवार देर शाम वह काम करके वापस घर लौट रही थी। तभी रास्ते में उसके पति जयशंकर ने उसे रोक लिया। कुछ देर दोनों में बहस हुई। उसके बाद जयशंकर ने चाकू से कई वार कर दिए। उसने पुनीता पर 7 बार हमला किया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुनिता थोड़ी देर में बेसुध होकर गिर गई।
उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। इस हत्या के पीछे घरेलू विवाद वजह बताई जा रही है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
