

तनसीम हैदर के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
DELHI CRIME : दिल्ली में एक लड़की के कत्ल का खौफनाक मामला सामने आया है। लड़की के पूर्व प्रेमी ने पहले उस लड़की को मिलने के लिए घर से बाहर बुलाया और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। लड़की की मौत हो गई है। आरोपी लड़की का पड़ोसी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पूरा मामला जानिए
सनसनीखेज कत्ल का ये मामला दिल्ली के द्वारका जिले का है, जहां बिंदापुर थाना इलाके में बीती रात को लड़की को उसके पूर्व प्रेमी ने मिलने के लिए बुलाया। जब लड़की उससे मिलने पहुंची तो उस लड़के ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर चाकू से वार कर दिया। लड़की अस्पताल पहुंची, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस को मर्डर की खबर अस्पताल से मिली। आरोपी की पहचान अंकित गाबा के रूप में हुई है। वारदात के वक्त उसके साथ हिमांशु और मनीष नाम के दो लड़के भी मौजूद थे, जबकि मृतका की पहचान 24 वर्षीय डॉली के रूप में हुई है। हमले के बाद लहूलुहान हालत में लड़की खुद अस्पताल पहुंच गई थी, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। लड़की के जिस्म को 7 बार चाकू से गोदा गया। उसके जिस्म पर गहरे जख्म पाए गए। अब पुलिस अंकित गाबा और उसके साथियों की तलाश में जुट गई गई हैं। लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस अब पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस कत्ल का मकसद क्या था? और कातिल वारदात को अंजाम देकर कहां फरार हो गया ? पुलिस उसके बारे में सारी जानकारी जुटा रही है। उसकी तलाश में छापेमारी भी शुरु हो गई है।

Also Read: महज 250 रुपए के लिए मर्डर ! दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में हुई थी वारदात
Also Read: मात्र 1 साल की मासूम को अगवा फिर रेप के बाद मर्डर करने वाले दरिंदे को कोर्ट ने सुनाई ये सज़ा