
Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया में बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बस (Bus) से महिला (Women) ने इसलिए छलांग (Jumped) लगा दी क्योकि बस में मनचले (Molesters) उसके साथ छेड़छाड़ (Molestation) कर रहे थे। ये घटना हिजला इलाके में हुई है। हैरानी की बात ये है कि ये घटना 1.5 किलोमीटर की दूरी पर हुई है। दरअसल गश्त के दौरान पुलिस को 30 साल की महिला बेहोशी की हालत में सड़के के किनारे मिली थी।
महिला के सिर चेहरे व शरीर को कई हिस्सों में गंभीर चोटे थीं। थाने के पुलिस ऑफिसर विजय कुमार यादव ने घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए बायसी प्राथमिक उपचार केंद्र पहुंचाया था। जहां से चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए महिला को सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक घायल महिला टूटी-फूटी हिंदी बमुश्किल बोल पा रही थी और नेपाली में धाराप्रवाह बोल रही थी।
महिला ने पुलिस को बताया कि वो पेशे से शिक्षिका है तथा बस से सिलीगुड़ी जा रही थी और उसे दार्जिलिंग जाना था। महिला ने पुलिस को बताया कि बस में कुछ अज्ञात लड़के चढ़े थे और उनकी हरकत उन्हें अच्छी नहीं लगी और उन लड़कों को यह देख कर डर गई और घबरा गई और उसकी डर के कारण यह बस से कूद गई। 24 जनवरी को महिला करीब 2:30 बजे दोपहर में वैशाली से दार्जिलिंग के लिए बस पकड़ी थी।
कुछ घंटे बीतने के बाद बायसी से आगे और दालकोला चेक पोस्ट के पहले समय रात्रि करीब 1:30 बजे चार अज्ञात लड़के बस पर चढ़े उन लड़कों ने छेड़छाड़ शुरु कर दी। लड़कों की हरकतों से महिला बेहद डर गई और घबरा कर बस की खिड़की से छलांग लगा दी। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केसर दर्ज कर लिया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी की मदद भी ले रही है। पुलिस की टीमें ट्रांसलेटर की मदद से महिला के बयान दर्ज कर रही है।