+

बांदा में महिला से दरिंदगी, गैंगरेप का वीडियो बनाया, वायरल किया, आठ गिरफ्तार

UP Rape News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बदौसा में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो गया, पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया।
featuredImage

UP Rape News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बदौसा क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि भदावल गांव के कल्लू नामक व्यक्ति के मोबाइल फोन में सामूहिक बलात्कार का वीडियो पाए जाने पर वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराई गई। 

कमरे में किया गैंगरेप बनाया वीडियो

वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों को बृहस्पतिवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक भी हुआ था। उन्होंने बताया कि वीडियो करीब 10 दिन पुराना लगता है और यह घटना भदावल गांव के पंप कैनाल के आस-पास की बताई जा रही है।SP अंकुर का कहना है इनके खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाएगी और कोर्ट में फ़ास्ट ट्रक में चलाकर इन्हें कड़ी सजा दिलाई जाएगी। 

महिला की पहचान नही हो पाई 

पुलिस के मुताबिक महिला की तलाश की जा रही है। कुशवाहा ने बताया कि वीडियो के संदर्भ में लमेहटा पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक (एसआई) रवि कुमार की तहरीर पर पिछले माह 28 जुलाई को मामला दर्ज किया गया था। सूत्रों ने बताया कि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

(PTI)

शेयर करें
Whatsapp share
facebook twitter