
UPSC Result 2022: यूपीएससी परीक्षा 2022 का रिजल्ट घोषित हो गया है। 900 से ज्यादा परीक्षार्थी इसमें उत्तीर्ण हुए है। इसमें दिल्ली पुलिस में तैनात एक हेंड कांस्टेबल राम भजन Ram Bhajan Head Constable ने कमाल कर दिया। उसने यूपीएससी परीक्षा क्वालीफाई कर ली है। उन्हें 667 रैंक मिला है। हेड कांस्टेबल दिल्ली के साउथ-वेस्ट डिस्ट्रिक के साइबर सेल में तैनात है। इस पर दिल्ली पुलिस ने Tweet किया। (#UPSC Civil Services Examination 2022)

UPSC Civil Services Examination 2022: दिल्ली पुलिस ने लिखा - #दिल्ली पुलिस परिवार साइबर सेल, साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के हेड कांस्टेबल राम भजन को #UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 667वीं रैंक हासिल करने पर हार्दिक बधाई देता है। आपकी मेहनत, दृढ़ता, धैर्य और समर्पण का फल मिला है।

दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नलवा ने भी इस पर Tweet किया है।
आकांक्षा से प्रेरणा तक!
मिले
@दिल्ली पुलिस
हेड कांस्टेबल राम भजन, जिन्होंने 667 वीं रैंक के साथ प्रतिष्ठित #UPSC सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की।
आपके आगे सफल करियर की कामना करता हूं। तिरंगा हमेशा ऊँचा रखना !

जाहिर है ऐसे में ने सिर्फ से रामभजन के लिए खुशी की बात है, बल्कि उनके परिवार से लेकर पूरे दिल्ली पुलिस परिवार के लिए खुशी की बात है। राम भजन का परिवार मूलत: राजस्थान के दौंसा का रहने वाला है। रामभजन कुमार की पढ़ाई सरकारी स्कूल में हुई है। साल 2009 में पुलिस में चयन होने के बाद से ही वह लगातार सिविल सर्विसेज परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे थे।