+

Delhi Girl Murder: दो दिनों तक पुलिस करेगी साहिल से और पूछताछ

Sakshi Murder : साक्षी मर्डर केस के आरोपी साहिल की पुलिस रिमांड बढ़ा दी गई है।
featuredImage

Sakshi Murder Case : साक्षी मर्डर केस के आरोपी साहिल की पुलिस रिमांड बढ़ा दी गई है। दो दिनों तक वो और पुलिस कस्टडी में रहेगा। अभी तक इस मामले में पुलिस को वो हथियार नहीं मिला है, जिससे उसने साक्षी की हत्या की थी। ऐसे में पुलिस की कोशिश रहेगी कि वो दो दिनों तक हथियार बरामद करे।

ऐसे किया था मर्डर?

वो एसी मैकेनिक है। उसके पिता का नाम सरफराज है। लड़की से उसकी दोस्ती थी। दोनों रिलेशनशीप में थे। कल उसका लड़की से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद 28 मई की रात उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। लड़की पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

ये हैवानियत शुरू होती है 8 बज कर 45 मिनट 32 सैकेंड पर। आरोपी लगातार लड़की को चाकू मारते जा रहा है। इस बीच एक लड़का हिम्मत करता है। उसे रोकने की कोशिश करता है, लेकिन जब उसे दिखता है कि आरोपी नहीं मान रहा है तो वो भाग जाता है। इस दौरान कई लोग उसे चाकू मारता हुआ देखते है और वहां से गुजर जाते है।कुछ सैकेंड के लिए रुकते है। देखते है और चले जाते है। यहां तक कि एक कुत्ता भी थोड़ी देर के लिए वहां रुकता है, टहलता है, लेकिन कुछ नहीं कर करता। वो भौंकता तक नहीं है। करीब एक मिनट तक आरोपी लड़की पर हमला करता रहता है। जैसे ही वो हमला करके मौके से हटता है। एक महिला और उसके पीछे दो पुरुष आरोपी की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन जब वो देखते है कि आरोपी साहिल दोबारा आ गया है। वो लोग रिएक्ट नहीं करते हैं। इसमें एक युवक वारदात को पास से देख रहा है, लेकिन कुछ भी नहीं करता है और फिर चला जाता है।

Delhi Murder Update : 8 बज कर 45 मिनट 32 सैकेंड। साहिल नाम का ये लड़का साक्षी को एक गली के एक कोने में घेर लेता है। लड़की की हाईट 5 फुट से कम है, जब कि लड़के की हाईट तकरीबन साढ़े पांच फुट से ऊपर है। साहिल चाकू से ताबड़तोड़ वार करता है। 8 बजकर 46 मिनट 38 सैकेंड। करीब एक मिनट 6 सैकेंड तक वो पहले वार करता है। इसमें वो लड़की को न सिर्फ चाकुओं से गोदता है, बल्कि 5 से 6 बार पत्थर भी मारता है। एक बार तो चाकू लड़की के शरीर में फंस भी जाता है। लड़की खुद को बचाने की कोशिशें करती हैं, लेकिन वो सफल नहीं हो पाती। आसपास लोग चहलकदमी कर रहे हैं। कोई आरोपी को पकड़ने की हिमाकत नहीं दिखा पा रहा है।

शेयर करें
Whatsapp share
facebook twitter