
Ajmer Girlfriend Murder: अजमेर में पुलिस चौकी के बाहर स्कूल टीचर की हत्या में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। टीचर को चाकू मारकर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को अजमेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी विवेक सिंह नामावत उर्फ विवान है।
विवेक सिंह ने मंगलवार को कीर्ति सोनी की हत्या चाकू घोंपकर कर हत्या कर दी थी। पुलिस के सामने आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी विवेक ने बताया कि वह पिछले दो साल से कीर्ति के साथ रिलेशन थे। हाल ही में कुछ समय से कीर्ति किसी और के साथ भी बात कर रही थी। मामले पर बात करने के लिए कीर्ति, आरोपी विवेक और कीर्ति का दोस्त अनिल एक होटल में मिले थे।
प्रेमिका पर बेवफाई का शक
वहां भी इनकी बात नहीं बनी साथ ही विवेक ने पुलिस को बताया कि होटल में कीर्ति के दोस्त अनिल ने उसके साथ गाली गलौज भी की थी। यहीं से विवेक आग बबूला हो गया था और कीर्ति से इंतकाम लेना चाहता था। जिसके बाद मौका देखकर उसने कीर्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मृतक कीर्ति सोनी पहले से शादीशुदा थीं।

सीने में घोंप दिया चाकू
हत्या के बाद से ही पुलिस विवेक के रिश्तेदार व दोस्तों के घर पर भी दबिश दे रही थी। इसी बीच टीम को विवेक के नाकामदार नेहरू नगर की पहाड़ी इलाके में उसके छिपे होने की सूचना मिली। टीम ने घेराबंदी कर उसे वहां से दबोच लिया। गौरतलब है कि कीर्ति को विवेक ने कई चाकू मारे थे। कीर्ति के हाथ पर दो जख्म मिले इसके अलावा सबसे गंभीर वार उसकी छाती पर था जो उसकी पसलियों से आरपार होता हुआ सीधे हार्ट पर जा लगा। जिससे उसका हार्ट पंचर हो गया और चंद मिनटों में मौत हो गई थी।