+

MP News : विदिशा में 50 फुट गहरे बोरवेल में गिरे बच्चे की मौत

MP Borewell News : मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक बुरी खबर सामने आई है। यहां बोरवेल में गिरे 8 साल के बच्चे की मौत हो गई है। ये बोरवेल करीब 50 फीट गहरा था, जिसमें मंगलवार को बच्चा गिर गया था। बच्चे को निकालने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
featuredImage

दरअसल, ये बच्चा मंगलवार को बोरवेल में गिर गया था। इसकी जानकारी के बाद जिला प्रशासन राहत बचाव कार्य में जुट गया था। बोरवेल की खुदाई चने के खेत में की गई थी। उसी दौरान बच्चा खेलते हुआ इसमें गिर गया था। भोपाल से एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची थी। बच्चे का नाम लोकेश है। एनडीआरएफ की टीम ने 51 फीट पैरेलल खुदाई की, जिसके बाद हॉरिजॉन्टल टनल बनाई गई। फिर बच्चे को थोड़ी देर पहले निकाला गया।

अधिकारी बच्चे को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

शेयर करें
Whatsapp share
facebook twitter