+

भाई बहन ने नाबालिग लड़की को किया प्रताड़ित, आरोप में भाई-बहन गिरफ्तार

Maharashtra Crime News: ठाणे जिले के कल्याण शहर में 20 वर्षीय युवक को 12 साल की लड़की को प्रताड़ित करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।
featuredImage

Maharashtra Crime News: ठाणे जिले के कल्याण शहर में 20 वर्षीय युवक को 12 साल की लड़की को प्रताड़ित करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अपराध को कथित रूप से बढ़ावा देने के लिए आरोपी की बड़ी बहन को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

12 साल की लड़की को प्रताड़ित किया

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान अजय थापा और उसकी बहन सपना थापा (24) के रूप में हुई है। घटना 26 अगस्त की है, जब लड़की बाहर खेल रही थी कि तभी अजय ने उसे कथित रूप से बुलाया और जब वह उसके घर पहुंची तो आरोपी ने बच्ची को कथित रूप से प्रताड़ित किया। कोलसेवाड़ी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक महेन्द्र देशमुख ने बताया कि बच्ची के घर से भाग निकलने से पहले आरोपी की बहन ने कथित रूप से घटना का वीडिया बना लिया था।

घटना का वीडिया बनाया

पुलिस के मुताबिक, बच्ची के परिजनों की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग) और यौन अपराधों से बच्चों का सरंक्षण (पॉक्सो)की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कर लिया है।

(PTI)

शेयर करें
Whatsapp share
facebook twitter