+

Lawrence Bishnoi: हर हाल में सलमान खान को मारना चाहता है लॉरेंस बिश्नोई

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान को मारना चाहता है। उसने ये बात एनआईए ने सामने कुबूली है।
featuredImage

अरविंद ओझा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान को मारना चाहता है। उसने ये बात एनआईए ने सामने कुबूली है। जांच में ये बात भी सामने आई है कि लारेंस बिश्नोई ने साल 2021 में अमेरिका से गोल्डी बराड़ के जरिए गोगी गैंग को 2 जिगाना पिस्टल दी थी। ऐसे में सवाल ये खड़ा हो गया है कि क्या अमेरिका से मंगवाई गई इसी पिस्टल से अतीक और अशरफ की हत्या की गई?

Lawrence Bishnoi vs Salman Khan

Lawrence Bishnoi vs Salman Khan: लॉरेंस के टॉप-10 टारगेट लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान सबसे ऊपर है। वो लिस्ट में नंबर-1 पर है। लॉरेंस हर हाल में सलमान खान को मारना चाहता है। ये तमाम खुलासे उसने NIA के सामने किए हैं। इससे पहले भी उसके गुर्गों ने सलमान को मारने की धमकी दी थी, मगर दावा ये किया गया कि उनका प्लान फेल हो गया। अब उसने दोहराया है कि सलमान उसका अगला टारगेट है।

Lawrence Bishnoi vs Salman Khan

 

कौन है ये बाहुबली विकास सिंह?

 

बिश्नोई ने खुलासा किया है कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या का एक बाहुबली नेता विकास सिंह बिश्नोई गैंग के गुर्गों को पनाह देता है। विकास सिंह के ठिकाने पर बिश्नोई गैंग के कई गुर्गें वारदात के बाद शरण लेते हैं।

Lawrence Bishnoi 

 

सिद्धू को मारने के लिए गोल्डी तक पहुंचे 50 लाख

 

Sidhu Moosewala: लॉरेंस ने सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के लिए हवाला के जरिए 50 लाख रुपए गोल्डी बराड़ को पहुचाए। ये बात भी सामने आई है।

हालांकि सलमान की सिक्योरिटी पहले ही बढ़ा दी गई है।

शेयर करें
Whatsapp share
facebook twitter