
Kerala Crime News: कोल्लम जिले में बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसके ऑफिस में घुसकर आग के हवाले कर दिया। पति ने पत्नी पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। बाद में उस व्यक्ति ने अपना गला काट लिया और एक कुएं में कूदकर जान दे दी। यह घटना सोमवार की सुबह करीब 9 बजे कोल्लम के परिपल्ली में हुई। वह कोल्लम के परिपल्ली में अक्षय केंद्र में काम कर रही थी।
पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी
मृतका की पहचान नादिरा और उसके पति की पहचान रहीम के रूप में हुई है। अक्षय केंद्र की कर्मचारी नादिरा सुबह काम पर आई थीं। इसी दौरान पति रहीम ने केंद्र में प्रवेश किया और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पत्नी को आग लगाने के बाद रहीम ऑफिस से बाहर भागा और अपना गला काट लिया।
पति ने अपना गला काट लिया
गले से खून निकल रहा था जिसके बाद में वह पास के खेत में कुएं में कूद गया। परिप्पली पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है। रहीम एक महीने पहले नादिरा के सिर पर वार करने के आरोप में जेल में था। उन्हें केवल तीन दिन बाद रिहा किया गया था। दंपति के दो बच्चे भी हैं।