
Japanese women case: दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में जैपनीज लड़की के साथ हुई बदसलूकी के मामले में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने 3 लड़कों को पकड़ा है।
यह लड़के पहाड़गंज के ही रहने वाले है। यह घटना होली के दिन की है हालांकि इस सिलसिले में जापानी महिला ने कोई शिकायत नहीं की है। वह इस वक्त बांग्लादेश में है। वहां से उसने tweet कर जानकारी दी है कि वह ठीक है। पुलिस ने इस सिलसिले में दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
इस वीडियो को Twitter पर @iramsubramanian ने शेयर किया था। उन्होंने लिखा कि जापान से आई एक लड़की टूरिस्ट के साथ ये कैसा होली में व्यवहार किया जा रहा है, क्या कोई लड़का अपनी बहन या परिवार की किसी लड़की के साथ ऐसा ही व्यवहार करता है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लड़की बेहद परेशान है. वो खुद को बचाने की कोशिश कर रही है. लेकिन लड़के उसके चेहरे पर रंग लगा रहे हैं. वो विरोध कर रही है. एक लड़के को थप्पड़ भी मार रही है. लेकिन लड़के अपनी हरकत से बाज नहीं आते हैं. ये वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने जांच शुरू की।
इस मामले में जापानी एंबेंसी में एक ई मेलकरके लड़की की पहचान करनेऔर मैटर से जुड़ी डिटेल्सके लिए लेटर लिखा था