+

UP News: HR विभाग के शख्स ने चुराई गोल्ड चेन, हुआ गिरफ्तार

UP News: HR विभाग के कर्मचारी को चेन छीनने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया.
featuredImage

UP News:आगरा (Agra)की पॉश कालोनी में रहने वाले एक निजी कंपनी के मानव संसाधन (HR)विभाग के कर्मचारी को चेन छीनने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (SP)नगर विकास कुमार ने बताया कि थाना न्यू आगरा पुलिस ने शातिर अपराधी अभिषेक ओझा को गिरफ्तार किया है। अभिषेक बाईंपुर स्थित गणपति स्मार्ट सिटी का रहने वाला है और गुरुग्राम की एक कंपनी के मानव संसाधन विभाग में काम करता है। 

UP News:उन्होंने बताया कि ओझा काफी समय से घर से ही काम कर रहा है। पूछताछ में अभिषेक ने पुलिस को बताया कि उसके वेतन से उसका खर्चा नहीं चल रहा था। एसपी ने बताया कि अपना शौक पूरा करने के लिए गले से सोने की चेन लूटने की वारदातों को अंजाम देता था। उन्होंने बताया कि ओझा के खिलाफ न्यू आगरा थाने में दो मुकदमे दर्ज थे। उसके पास से एक चेन भी मिली है और एक चेन उसने सुनार को बेच दी है। पुलिस अब सुनार के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पुलिस ने ओझा के पास से एक तमंचा भी बरामद किया है।

शेयर करें
Whatsapp share
facebook twitter