+

Sonipat Murder: गोलगप्पा खाने के विवाद में बुजुर्ग दुकानदार की चाकू से गोदकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Sonipat Crime: सोनीपत के गांव बडौली में बुज़र्ग की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गोलगप्पे की रेहडी पर हुई कहासुनी के बाद बुजर्ग की हत्या की गई थी।
featuredImage

Haryana Crime News:सोनीपत के बडोली में बुजुर्ग की हत्या के मामले में सोनीपत पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अजय और आशु गांव बडौली के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि गोलगप्पे की रेहड़ी पर बुजुर्ग दुकानदार से गोलगप्पे को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। 

गौरतलब है कि बीती 3 मार्च को गांव बडौली में महेंद्र नाम के बुजुर्ग कि घर के बाहर सोते समय अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। सूचना के बाद क्राइम ब्रांच और एसीपी समेत बहालगढ़ थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे थे। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया था।वही मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। इसी मामले में सीआईए ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अजय और आशु गांव बडौली के ही रहने वाले हैं। वही पुलिस के सामने खुलासा किया है कि बुजर्ग महेन्द्र के साथ गोलगप्पे की रेहड़ी पर कहासुनी हुई थी। जिसकी रंजिश रखते होगे दोनों ने सोते समय चाकू से महेंद्र की हत्या कर दी थी।

मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी में गुप्ता ने बताया कि बीती 3 मार्च को गांव बडौली में महेंद्र नाम के बुजुर्ग की हत्या की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी मामले में सीआई-2  आशु और अजय जो गांव बडौली के रहने वाले हैं। आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गिरफ्तारी के बाद बताया है कि रेहड़ी पर बुजुर्ग महेंद्र के साथ दोनों की आपस में कहासुनी हुई थी। जिसके बाद दोनों ने चाकू से महेंद्र की हत्या की थी। दोनों आरोपियों पहले कोई मुकदमा दर्ज नहीं है और बारहवीं कक्षा के बाद दोनों खेती बाड़ी का काम करते थे।

शेयर करें
Whatsapp share
facebook twitter