+

बेड के नीचे थी मां की लाश, एक दिन के बाद चला पता, हैरान कर देगी ये कहानी

Delhi Khajuri Khas Dead Body: दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक घर में बेड के नीचे से एक महिला की लाश मिली है।
featuredImage

Delhi Khajuri Khas Dead Body: दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक घर में बेड के नीचे से एक महिला की लाश मिली है। महिला के सिर पर भारी चीज से वार किया गया है। उसे गले में चुन्नी लिपटी हुई थी। पुलिस इस सिलसिले में महिला के पति की तलाश कर रही है।आशंका जताई जा रही है कि उसने ही अपनी पत्नी का कत्ल किया है।

दरअसल, पुलिस को रविवार रात करीब 8 बजे खजूरी खास इलाके में एक घर में महिला की लाश होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि लाश बेड के नीचे पड़ी हुई है। जांच पड़ताल करने पर महिला की पहचान द्रोपदी के रूप में हुई। वो 35 साल की थी। कमरे में चारों तरफ खून फैला हुआ था।

मृतका की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसका सौतेला पिता सुनील 16 सितंबर से अपने कमरे का दरवाजा बंद कर गायब है। स्थानीय पूछताछ से पता चला कि सुनील और द्रौपदी लगभग हर दिन एक-दूसरे से लड़ते थे। उन्हें आखिरी बार उनकी बेटी ने 16 सितंबर की दोपहर लगभग 12:30 बजे जीवित देखा था।

पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि द्रौपदी की पहली शादी ज्योतिष यादव से हुई थी। उनके 4 बच्चे थे। बाकी 3 बच्चे बिहार के मधेपुरा में ज्योतिष यादव के साथ रहते हैं। द्रौपदी ने एक पुत्री को अपने पास रखा हुआ था। वह पिछले 7 साल से अपने दूसरे पति सुनील के साथ रह रही है। उनकी कोई संतान नहीं है। हाल ही में उसके दूसरे पति सुनील को शक हुआ कि उसके किसी अन्य पुरुष के साथ अवैध संबंध हैं। इस मुद्दे पर दंपति में अक्सर झगड़े होते थे।

पुलिस के मुताबिक, सुनील राजमिस्त्री का काम करता था और फरार है।

शेयर करें
Whatsapp share
facebook twitter