
दिल्ली से अरविंद ओझा की रिपोर्ट
Delhi Murder News: राजधानी दिल्ली में हत्या की वारदात लगातार हो रही हैं। खास करके कुछ दिनों से साउथ ईस्ट दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आपसी रंजिश में हत्याओं का सिलसिला जारी है। लूटपाट के दौरान या फिर छोटी-छोटी बात पर मर्डर की वारदात हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सरिता विहार थाना इलाके में सामने आया है। जहां पर एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात एक घर में घुसकर चाकू से गोदकर की गई है।
घर में घुसकर चाकू से गोदकर हत्या
इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी साउथ ईस्ट राजेश देव ने बताया की कल रात करीब 9:45 बजे पीसीआर कॉल मिली थी। अली विहार के गली नंबर 9 में 5-6 लड़के बाइक पर आए और घर में घुसकर चाकू मारे गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची पूछताछ में पता चला कि अरविंद मंडल जो गली नंबर 9 के एल 45 में रहते हैं। वह बेटे आकाश के साथ शाम के समय स्कूल से लौटे थे। जैसे ही वह काली मंदिर रोड प्रियंका कैंप के पास पहुंचे, तो उनका मनोज हलदर नाम के शख्स से बहस शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि इनका पुराना कोई मामला चल रहा था, जिसको लेकर पहले भी झगड़ा हो चुका है।
पत्नी-बच्चों के सामने खौफनाक मर्डर
मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर कोई विवाद हुआ था। वह मामला उस समय सॉर्ट आउट हो गया और अरविंद घर पहुंच गए। उसके बाद रात 9:30 बजे 5-6 लड़के मोटरसाइकिल से अरविंद के घर पर पहुंचे और उनपर और उनकी वाइफ रेखा मंडल पर हमला कर दिया। अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज किया। आगे की छानबीन की तो इस मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। जिनकी पहचान राजू पात्रा, रवि उर्फ गोलू और शंभू के रूप में हुई है। इस मामले में विजय और मनोज अभी फरार चल रहा है। यह सभी प्रियंका कैंप के रहने वाले हैं।