+

इंदौर में 19 साल की लड़की ने 15 साल के लड़के से किया रेप, ये पूरी सही खबर है

Girl rape Boy : इंदौर मे 19 साल की लड़की ने नाबालिग लड़के से किया रेप. क्या है पूरा मामला. इस केस के बाद अब अमेरिका में भी ऐसा मामला सामने आया.
featuredImage

Girl Rape Boy : क्या कोई लड़की भी किसी लड़के का रेप कर सकती है? शायद आपको ये लाइन बेहद अजीब लगे. लेकिन अब ऐसे मामले सामने आ  रहे हैं जिनमें लड़कियों पर किसी लड़के से रेप करने का आरोप लगा है. पहले ऐसे मामले विदेशों में सामने आए लेकिन अब इंडिया से भी एक केस सामने आया है. मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से भी आया है. 

क्या है इंदौर में लड़के से लड़की के रेप का मामला?

इस केस में इंदौर में 19 साल की लड़की ने भी एक लड़के का रेप किया. यहां 19 साल की एक लड़की पर 15 साल के एक लड़के के साथ रेप के आरोप लगे हैं. लड़का अपने घर के लिए दूध लेने गया हुआ था. वहीं रास्ते में ये लड़की उस लड़के को बहला फुसलाकर अपने साथ गुजरात ले आई. जब लड़का घर नहीं लौटा तो परिवारवालों ने शिकायत रिपोर्ट दर्ज की. इस लड़की ने कई दिनों तक उस मासूम को अपनी गिरफ्त में रखा और उसके साथ रोज दुष्कर्म करती रही. बाद में पुलिस ने छानबीन कर लड़की की जगह ट्रेस की और लड़के को छुड़ाया.

अमेरिका में एक लड़की पर रेप के 2 आरोप

ये मामला अमेरिका के मिसीसिपी में रहने वाली एक नाबालिक लड़की का है. इस लड़की पर दो बार रेप के आरोप लगे हैं. इस 17 साल की लड़की ने मदर्स डे के दिन 2 अमेरिकी लड़कों के साथ दुष्कर्म किया. उन दोनों बच्चों की उम्र मात्र 10 और 14 साल है. दरअसल, ये लड़के मदर्स डे के दिन कुछ और बच्चों के साथ खेल रहे थे. उसी वक्त इस 17 साल की लड़की ने उन बच्चों को अपने साथ खेलने के लिए कहा और उन मासूमों को अपनी बातों में फंसाकर मौका देख उनका बलात्कार कर दिया. बाद में बच्चों ने घर जाकर अपने परिवारवालों को सारी बात बताई. ये बात जब इस लड़की को पता चली तो इसने और इसकी मां ने मिलकर उन दोनों लड़कों की जमकर पिटाई कर दी. तभी बच्चों के परिवारवालों ने घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज की. जिसके बाद आरोपी लड़की और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

Note : ये खबर क्राइम तक के साथ इंटर्नशिप कर रहीं तृषा वर्मा ने लिखी है.

 

शेयर करें
Whatsapp share
facebook twitter