+

Bihar Crime News: गौ माँस ले जाने के शक में एक व्यक्ति की ग्रामीणो ने की पिटाई, इलाज के दौरान हुई मौत

Bihar Crime News: प्रतिबंधित गौ माँस ले जाने के शक में एक व्यक्ति की ग्रामीणो ने की पिटाई, इलाज के दौरान हुई मौत,पुलिस ने नामजद 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया.
featuredImage

Bihar Crime News: सारण (Saran)जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित गौ माँस ले जाने के शक में ग्रामीणों की पिटाई से बुरी तरह घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत (Death)हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज करते हुए महज 24 घंटे के अंदर 3 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य 2 नामजद और लगभग 50 अज्ञात की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मृतक के परिजनों ने जो FIRदर्ज करवाई है उसमें किसी भी तरह के मांस ले जाने की बात नही बताई गई है। जबकि मृतक नसीब कुरैशी के भतीजे ने कैमरे पर स्वीकार किया कि वो लोग बाइक से 8-10 किलो माँस (Meat Smuggling)लेकर जा रहे थे। उनके परिजनों ने मंगवाया था। माँस किस जानवर का था ये फिरोज ने नही बताया। मृतक नसीब कुरैशी के भतीजे फिरोज ने बताया कि वो दोनों एक ही बाइक से सिवान जा रहे थे, उन लोगों को देखकर ग्रामीणों की काफी भीड़ उनको मारने के लिए लाठी डंडों के साथ खड़ी थी। ग्रामीणों को देखकर फिरोज गाड़ी से कूदकर भाग गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसके चाचा नसीब की पिटाई कर दी। पूरा घटनाक्रम रसूलपुर थाना क्षेत्र के योगिया गांव का है। फिरोज ने ये भी बताया कि ग्रामीणो का नेतृत्व स्थानीय सरपंच कर रहे थे।

मृतक का फोटो | सोशल मीडिया


Bihar Crime News:पिटाई के बाद ग्रामीणों ने मांस की सूचना रसूलपुर थाना को दी। इसके बाद स्थानीय रसूलपुर थाना प्रभारी ने घायल व्यक्ति को भीड़ से छुड़ाकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल दरौंदा PHC भेज दिया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे PHC दरौंदा से सदर अस्पताल सीवान रेफ़र कर दिया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए पटना पीएमसीएच रेफ़र किया गया। गंभीर स्थिति में इलाज के दौरान नसीब कुरैशी की मौत हो गई। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस ने इस मामले में रसूलपुर थाना में कांड संख्या 49/23दफा 302,379/34 IPCके तहत 5 ज्ञात और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 नामजद को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमे योगिया गांव के सरपंच सुशील कुमार सिंह समेत दो लोगों (रवि साह और उज्जवल शर्मा) को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार करने की कार्रवाई कर रही है।

शेयर करें
Whatsapp share
facebook twitter