
पंकज श्रीवास्तव के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Atiq Brother Ashraf's Brother-in-law: माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ का साला सद्दाम दुबई में है। उसकी कई तस्वीरें सामने आई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। वो दुबई कैसे पहुंचा, कब पहुंचा? इसकी तफ्तीश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, अतीक और अशरफ की अवैध कमाई को सद्दाम दुबई में निवेश कराता था। आरोप है कि सद्दाम ने बरेली जेल में सेटिंग कर रखी थी। वो अशरफ को VVIP सुविधा मुहैया कराता था। इसके लिए वो अधिकारियों को रिश्वत देता था। गौरतलब है कि बरेली जेल में उससे मिलने शूटर्स भी आए थे। इसका सीसीटीवी भी सामने आया था।
ये भी पता चला है कि जब वो अशरफ से मिलने जेल में आता था तो बरेली में ही रुकता था। यहां उसने एक मकान किराए पर ले रखा था। यहां उससे एक लड़की भी मिलने आती थी। पुलिस को सद्दाम के करीबी छह लोगों का पता चला है। इनमें एक पूर्व मंत्री के परिवार की लड़की भी शामिल है। इस घर को पुलिस ने सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि यहां वो तीन सालों से रह रहा था।
उधर, गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता के बारे में एसटीएफ को अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है। उनकी गिरफ्तारी की कोशिशें की जा रही है। जगह-जगह रेड की जा रही है।