हाल ही में पुरातत्वविदों की एक टीन ने राजधानी काहिरा के पास प्राचीन मकबरे की खोज की है,

जिसके अंदर 4300 साल पुरानी संरक्षित ममी मिली है. यह मिस्र में आजतक खोजी गई सबसे पुरानी ममी हो सकती है.

पुरातत्वविदों और इतिहासकारों को इस ममी के सहारे प्राचीन मिस्र के इतिहास को और विस्तार से जानने में मदद मिलेगी.

खोज कर रहे पुरातत्वविदों की टीम के लीडर जही हवास ने बताया कि जो ममी मिली है, यह हेकाशीप्स नाम के शख्स की है
इस ममी को एक पत्थर से बने ताबूत के अंदर दफनाया गया होगा, जिसके बाद चूने की एक परत उसे बंद कर दिया गया होगा
सक्कारा में जिस मकबरे के अंदर इस ममी की खोज की गई है, उसका संबंध पांचवें और छठे साम्राज्य से है.

पूर्व मंत्री हवास ने आगे कहा कि यह ममी मिस्र में अब तक खोजी गईं ममी में सबसे पुरानी हो सकती है.
